Choose B.C. – hi
उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा
B.C. की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली दुनिया भर में मशहूर है और इसका ग्रैजुएशन सर्टिफ़िकेट डॉगवुड डिप्लोमा सैकेंडरी शिक्षा के बाद अनगिनत अवसर प्रदान करता है।


विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम
B.C. एक ऐसी शिक्षा प्रणाली मुहैया कराने हेतु वचनबद्ध है, जो विद्यार्थियों में मज़बूत महत्वपूर्ण चिंतन-कुशलता के विकास और बदलते विश्व के साथ तालमेल बिठाने पर केन्द्रित हो।
पोस्ट-सैकेंडरी पाथवेज़
दुनिया भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मान्य डॉगवुड डिप्लोमा पोस्ट-सैकेंडरी की सफलता के लिए आपका रास्ता है।


सुरक्षा
कैनेडा को इसके दोस्ताना लोगों और सुरक्षित वातावरण के लिए जाना जाता है।
B.C. की कम अपराध दर, उच्च जीवन स्तर और यहां के दोस्ताना लोगों की बदौलत माता-पिता और विद्यार्थी दोनों ही अधिक मानसिक शांति अनुभव करते हैं, जिससे यह शिक्षा का आदर्श केन्द्र बन गया है।
कैनेडा दोनों अमेरिकी महाद्वीपों में सबसे सुरक्षित देश है और दुनिया के चोटी के 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में लगातार बना हुआ है।
प्राकृतिक सुंदरता
B.C. अपने यहां धरती के कुछ सबसे खूबसूरत लैंडस्केप होने का दावा करता है।
B.C. मंत्रमुग्ध करने वाले अपने नज़ारों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। बर्फीले पहाड़ों और घने जंगलों से लेकर सफेद रेत वाले समुद्र-तटों, निर्मल जल की झीलों तथा नदियों में सबको अपनी पसंद का कुछ न कुछ मिल ही जाता है। विद्यार्थी पूरे साल कई तरह की बाहरी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें कैम्पिंग, सर्फ़िंग, बाइकिंग और स्कीइंग आदि शामिल हैं।

